Ro no D15139/23

मानसून में धमतरी की खूबसूरती को कैमरे में कैद करने का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन धमतरी की ‘मानसून रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता’ शुरू

प्रथम पुरस्कार ₹50 हजार, द्वितीय ₹21 हजार एवं तृतीय ₹11 हजार

धमतरी, 17 जुलाई 2026। मानसून के मौसम में धमतरी जिले के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन स्थलों और हरियाली को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा “मानसून रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय “मानसून के दौरान धमतरी पर्यटन की सुंदरता को कैमरे में कैद करना” रखा गया है।

यह प्रतियोगिता 17 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले सहित अन्य स्थानों के फोटोग्राफर, कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, विद्यार्थी एवं आम नागरिक भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय पुरस्कार ₹21,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹11,000 रखा गया है। इसके अलावा शीर्ष 10 प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतिभागियों को अपने द्वारा तैयार की गई रील या फोटोग्राफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए जिला प्रशासन धमतरी एवं धमतरी टूरिज्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @dhamtaridistrict.official तथा @dhamtari.tourism को टैग अथवा कोलैब (Collaborate) करना होगा।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं, फोटोग्राफी प्रेमियों और पर्यटन के प्रति रुचि रखने वाले नागरिकों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर धमतरी के मनमोहक जलप्रपातों, वनों, नदियों, पहाड़ियों और प्राकृतिक स्थलों की मानसूनी छटा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की अपील की है। यह प्रतियोगिता न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि धमतरी को एक प्रमुख मानसून पर्यटन गंतव्य के रूप में नई पहचान भी दिलाएगी।

  • Related Posts

    महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा—आर्थिक कठिनाई के कारण किसी छात्रा की पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए छात्रवृत्ति और रोजगारपरक प्रशिक्षण से युवाओं को जोड़ने कलेक्टर ने दिए निर्देश

      धमतरी, 17 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के शासकीय महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक लेकर उच्च शिक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति योजनाओं…

    Read more

    कुरूद में बनेगा नवीन पशु चिकित्सालय भवन, स्टाफ क्वार्टर की भी होगी सुविधा

      शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा , क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।” धमतरी, 17 अगस्त 2026। जिले के कुरूद नगर में पशुपालकों को बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान