Ro no D15139/23

भरोसे का पर्व बना सुशासन तिहार, हर द्वार पहुंचा शासन, जनता को मिला समाधान का मंच

रायपुर, 11 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार अब महज़ एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि जनविश्वास और सहभागिता का उत्सव बन चुका है। ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निकायों और जिला मुख्यालयों तक, आमजन पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। जनता को विश्वास है कि उनकी समस्याओं का समाधान पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक पूरे प्रदेश के 33 जिलों में आवेदन लिए जा रहे हैं। आज 11 अप्रैल को आवेदन देने की अंतिम तिथि है।

*बलरामपुर में दिखा जनसहभागिता का उत्साह*
बलरामपुर जिले में दो दिनों में कुल 14,806 आवेदन प्राप्त हुए हैं , पहले दिन 4,912 और दूसरे दिन 9,894। यह आंकड़ा न केवल आम लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है, बल्कि इस बात का प्रमाण भी है कि जनता को अब शासन पर भरोसा है।
जिला कलेक्टर श्री कटारा ने मुनादी जैसे पारंपरिक तरीकों से जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों में भी अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

*अब पंचायत स्तर पर मिल रहा समाधान का मंच*
ग्रामीणों का कहना है कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब वे अपनी समस्या को ग्राम पंचायत में स्थापित समाधान पेटी में डालकर सीधे प्रशासन तक पहुँचा पा रहे हैं।
जनता ने मुख्यमंत्री श्री साय की सुशासन नीतियों की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि यह तिहार शासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता का परिचायक है।

*जहाँ संवाद नहीं था, वहाँ भी जागा भरोसा*
राज्य के संवेदनशील और दूरस्थ इलाकों में भी सुशासन तिहार ने विश्वास की नई रोशनी जगाई है। जहाँ पहले प्रशासन से दूरी बनी हुई थी, अब वहीं के लोग आगे आकर आवेदन दे रहे हैं और अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन अब सचमुच “जनता के द्वार” पहुँचा है।

*भविष्य के सुशासन की नींव रखता तिहार*
सुशासन तिहार ने प्रशासन और जनता के बीच भरोसे की एक नई इमारत खड़ी की है, जो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को बेहतर, संवेदनशील और उत्तरदायी शासन की दिशा में आगे ले जाएगी।
क्रमांक-197/दानेश्वरी

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?