Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम

परसा में आयोजित समाधान शिविर में 3766 आवेदन हुए निराकृत, हितग्राहियों ने घंटी बजाकर जताई खुशी

अम्बिकापुर 08 मई 2025/  शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अभिनव पहल पर आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान हो रहा  है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित समाधान शिविरों में नागरिकों की मांगों व शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया। समस्याओं के निराकरण से संतुष्ट हितग्राहियों द्वारा सुशासन की घंटी बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया गया।
अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत परसा में 11 ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक वृहद समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागवार कुल 3816 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3766 का प्राथमिकता से निराकरण किया गया। विशेष रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्राप्त 2661 शिकायतों और मांगों का शत-प्रतिशत समाधान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह तिहार हितग्राही मूलक योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन की दिशा में एक सराहनीय पहल है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन में योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाई जा रही है, जिससे वंचित पात्र परिवारों को लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या भारत सिंह सिसौदिया, जनपद उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, जनपद पंचायत सभापति श्री विजय व्यापारी, ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    माँ महामाया एयरपोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती हेतु कप्यूटर कौशल परीक्षा का 26 फरवरी को होगी आयोजन

    अंबिकापुर 23 फरवरी 2026/   माँ महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर के नोडल अधिकारी ने बताया कि रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु पदवार प्राप्त दावा/आपत्ति का निराकरण कर अंतिम पात्र सूची पदवार…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के युवाओं को मिला रोजगार का अवसर काउंसलिंग उपरांत 22 अभ्यर्थियों को जारी हुआ नियुक्ति आदेश

    अंबिकापुर 23 फरवरी 2026/   सरगुजा जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण…

    Read more

    NATIONAL

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    झारखंड के आदित्यपुर और जामताड़ा में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान, डोमचाच-कोडरमा में बूथ खाली

    झारखंड के आदित्यपुर और जामताड़ा में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान, डोमचाच-कोडरमा में बूथ खाली

    दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

    दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

    राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट पर घमासान, बिहार के छोटे दल और निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर

    राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट पर घमासान, बिहार के छोटे दल और निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर

    धुरंधर के खिलाफ एफआईआर, पूर्व डीएम द्वारा हिन्दु धर्म को अपशब्द, छिपाई संपत्ति-छिनी विधायकी,42 विधायकों पर तलवार,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धुरंधर के खिलाफ एफआईआर, पूर्व डीएम द्वारा हिन्दु धर्म को अपशब्द, छिपाई संपत्ति-छिनी विधायकी,42 विधायकों पर तलवार,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट