Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में सकीना को मिला नरेगा जॉब कार्ड गांव में ही मिलेगा 100 दिन का रोजगार, हितग्राही ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

अम्बिकापुर 08 मई 2025/  सुशासन तिहार 2025 के तहत जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी मंच दिया है। इसी क्रम में ग्राम कुमडेवा निवासी श्रीमती सकीना देवी ने सुशासन तिहार के पहले चरण में नरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।

प्राप्त आवेदन का तत्काल निराकरण करते हुए समाधान शिविर में संबंधित विभाग द्वारा मौके पर ही सकीना को जॉब कार्ड प्रदान किया गया। जॉब कार्ड प्राप्त होने पर श्रीमती सकीना देवी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “पहले गांव में रोजगार नहीं मिलता था, जिससे शहर जाना पड़ता था। अब सुशासन तिहार में मेरी मांग का तुरंत निराकरण हुआ है। गांव में ही 100 दिन का रोजगार मिलेगा, जिससे हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों के माध्यम से मांग और शिकायतों के निराकरण की जानकारी साथ ही साथ जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिससे शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना और अधिक मजबूत हो रही है। जिससे सुशासन तिहार आमजन के विश्वास का प्रतीक बन गया है।

  • Related Posts

    जिले में अब तक 267.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

      अम्बिकापुर 29 जुलाई 2026/   भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 6.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई…

    Read more

    अवैध सागौन एवं साल परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहनों के राजसात करने की प्रक्रिया शुरू

      अम्बिकापुर 29 जुलाई 2026/   सरगुजा वनमण्डल अम्बिकापुर के वन परिक्षेत्र अम्बिकापुर के अन्तर्गत पुलिस थाना कोतवाली द्वारा राष्ट्रीयकृत वनोपज सागौन लट्ठा 14 नग 2.023 घ.मी. के अवैध तरीके से…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,