Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच

शांति सिदार और परमेश्वरी को मिला नया राशनकार्ड, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

अम्बिकापुर 27 मई 2025/  प्रदेश में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु चलाए जा रहे सुशासन तिहार का प्रभाव अब गांव-गांव में दिखने लगा है। मुख्यमंत्री की इस पहल ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच को सहज और सुलभ बना दिया है। विकासखंड उदयपुर के सलका में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत पंण्डरीपान की निवासी श्रीमती शांति सिदार और ग्राम पंचायत सरगंवा की निवासी परमेश्वरी सिंह को नया राशनकार्ड प्रदान किया गया।
प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते शांति सिदार और परमेश्वरी सिंह का राशनकार्ड शीघ्रता से बन गया। अब वह नियमित रूप से खाद्यान्न सामग्री प्राप्त कर सकेंगी। उन्होंने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और कहा, मैंने पहले कई बार प्रयास किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। इस बार सुशासन तिहार में एक आवेदन देने पर ही समस्या का समाधान हो गया। अब राशनकार्ड मिलने से घर की बड़ी चिंता दूर हो गई है।

अभिनव पहल के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की
हितग्राही शांति सिदार और पपरमेश्वरी सिंह इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें शासकीय कार्यालयों नहीं जाना पड़ेगा। हमारे गांव में ही समाधान मिल रहा है। यह मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और जनता के प्रति जवाबदेही से योजनाओं के क्रियान्वयन पार्दर्शिता को दर्शाता है।
सुशासन तिहार के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर आवेदनों के निराकरण की जानकारी और त्वरित परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि आमजन को अपने अधिकार के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।

  • Related Posts

    कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर  विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं की  नियुक्ति सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल,जिला…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से कुमिता के सपनों को मिले ’समय’ के पंख नियमित लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए परिवहन की बाधा हुई दूर

     अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/  शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह में जब परिवहन की बाधा दूर होती है, तो सफलता की कहानी खुद-ब-खुद लिखी जाने लगती है। सरगंवा की रहने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब