Ro no D15139/23

किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीक से जोड़ने, किसानों की आमदनी बढ़ाने विकसित कृषि संकल्प अभियान की होगी शुरुआत

29 मई से 12 जून तक जिले में लगाए जाएंगे कुल 78 शिविर

अम्बिकापुर 27 मई 2025/  कृषि विभाग के उप संचालक श्री पी.एस. दीवान ने बताया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा। इस दौरान जिले में कुल 78 शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें विकासखण्ड अंबिकापुर में कुल 16 शिविर, विकासखण्ड बतौली में कुल 8 शिविर, विकासखण्ड लखनपुर में कुल 12 शिविर, विकासखण्ड लुण्ड्रा में कुल 10 शिविर , विकासखण्ड मैनपाट में कुल 8 शिविर, विकासखण्ड सीतापुर में कुल 10 शिविर, विकासखण्ड उदयपुर में कुल 14 शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि संचालनालय द्वारा राज्य के सभी जिलों में जिलों के कृषि एवं समवर्गीय विभागों के अधिकारी के संयुक्त बैठक में दिए गए निर्देश अनुसार यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान खरीफ मौसम के पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीक से जोड़ने और नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने शुरू किया गया है। सरगुज़ा जिले में इस अभियान के संचालन के लिए  उद्यान, पशुपालन, मछली पालन के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी एवं कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की तीन टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम प्रतिदिन दो पंचायत में पहुंचेंगे एवं कृषकों को कृषि में आने वाली समस्याओं का समाधान करेगें एवं कृषि की आधुनिक तकनीकी से अवगत कराएंगे।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित विद्यालयों में योग दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाने के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 18 जून 2026/  आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय…

    Read more

    लुण्ड्रा में आयोजित हुआ ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ अभियान अंतर्गत पंजीकरण शिविर विभिन्न योजनाओं के 190 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन, पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ

      अम्बिकापुर 18 जून 2026/  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग