Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से कुनमेरा की रीना के जीवन में आई खुशहालीः राशन कार्ड मिलने से दूर हुई राशन की चिंता अब बच्चे के पालन-पोषण में नहीं होगी परेशानी, मुख्यमंत्री का जताया आभार

अम्बिकापुर 04 जून 2026/   जिले में आयोजित किया जा रहा ’सुशासन तिहार’ आमजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे जन समस्या निवारण शिविर वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी सुशासन तिहार के माध्यम से ग्राम कुनमेरा की रहने वाली श्रीमती रीना सिदार की एक बड़ी चिंता हमेशा के लिए दूर हो गई है।

राशन कार्ड के अभाव में होती थी परेशानी
हितग्राही रीना सिदार ने बताया कि पहले उनके पास राशन कार्ड नहीं था। राशन कार्ड के अभाव में उन्हें उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाले रियायती चावल और अन्य राशन सामग्री से वंचित रहना पड़ता था। रीना का एक छोटा बच्चा भी है। ऐसे में बाजार से महंगे दाम पर राशन खरीदकर परिवार का भरण-पोषण करने में उन्हें भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

सुशासन तिहार ने दी बड़ी राहत
रीना के चेहरे पर अब सुकून और खुशी साफ झलकती है। उन्होंने बताया कि ’सुशासन तिहार’   के तहत आयोजित शिविर में उन्हें शासन की योजना का सीधा लाभ मिला और उनका राशन कार्ड बनकर तैयार हो गया है। जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही से वे बेहद प्रसन्न हैं।

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
हाथ में नया राशन कार्ड पाकर उत्साहित रीना सिदार ने कहा, अब मुझे राशन कार्ड मिल गया है, तो आसानी से चावल भी मिल जाएगा और मुझे राशन की व्यवस्था करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। मैं अपने बच्चे का अच्छे से भरण-पोषण कर सकूंगी।ष् इस बड़ी राहत और संवेदनशील पहल के लिए रीना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान