Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से गनेशिया और जगदेव को अपने समस्या के समाधान की जगी आस

रायपुर, 10 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन की स्थापना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई सुशासन तिहार पूरे राज्य की तरह ही बालोद जिले के आम नागरिकों के लिए आशा और आकांक्षा का केन्द्र बनता जा रहा है। इस सुशासन तिहार से अपने मांगों की पूर्ति हेतु आवेदन करने पहुँचे जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम झलमला के ग्रामीण महिला श्रीमती गनेशिया बाई साहू एवं ग्राम सिवनी निवासी श्री जगदेव राम देवागंन ने अपने समस्याओं के समाधान के लिए नई आस जगी है। इन लोगों ने राज्य शासन की सुशासन तिहार के आयोजन की इस अभिनव पहल की भूरी-भूरी सराहना कर की है।

श्रीमती गनेशिया बाई साहू ने आज ग्राम पंचायत झलमला में पहुँचकर उज्ज्वला गैस कनेक्शन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सुशासन तिहार के माध्यम से आज जो मैंने आवेदन प्रस्तुत की है, अगले चरण में इसका समुचित निराकरण हो सकेगा। श्रीमती गनेशिया बाई ने राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए इस सुशासन तिहार के अभिनव कार्य की सराहना करते हुए अपने जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समाधान हेतु इसे बहुत ही कारगर कदम बताया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हेें हृदय से धन्यवाद दिया है।

इसी तरह ग्राम सिवनी निवासी श्री जगदेव राम देवांगन ने पंचायत पहुंचकर अपना आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि वे आज ग्राम पंचायत कार्यालय सिवनी में पहुँचकर अपने घर में सोख्ता गड्ढा एवं नाडेप टंकी के निर्माण की स्वीकृति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। श्री जगदेव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मेरे आवेदन का परीक्षण उपरांत मेरे मांगों के निराकरण हेतु समुचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    संस्कृति विभाग ने अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों के लिए छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के तहत प्रविष्टियां की आमंत्रित आर्थिक अभाव अब प्रतिभा की राह में नहीं बनेगा बाधा, कला-संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    रायपुर, 17 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ ने अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की फेम ट्रिप से प्रभावित हुए देश के प्रतिनिधि, प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और आतिथ्य की सराहना

    रायपुर, 17 मार्च।छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार और राज्य की प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक धरोहर को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित फेम (FAM)…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान