Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025ः तृतीय चरण में ग्राम परसतराई में लगा समाधान शिविर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में 6,593 आवेदनों का हुआ निराकरण

रायपुर 06 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के धरसीवा ब्लॉक के ग्राम परसतराई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन हुआ। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम परसतराई में अब तक 6,457 मांग और 181 शिकायतें प्राप्त हुए थी, जिनमें 6,593 आवेदनों का निराकरण हो चुका है।

शिविर में विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि जनहित में संवाद से समाधान तक सुशासन तिहार लोगों की उम्मीदें पूरा कर रहा है। आज धरसींवा के ग्राम परसतराई में प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के तीसरे चरण समाधान शिविर कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनके निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार के अंतर्गत जनता को राहत पहुंचाने और उनके जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के मंशानुरूप आमजनों की मांगों को पूरी करने और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेकर निराकरण करने समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में प्रतिबद्धता के साथ सुशासन तिहार के अंतर्गत कार्य किए जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए हैं। यह आवेदन समाधान पेटी, शिविर और ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से लिए गए। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था जिला और विकासखण्ड मुख्यालय स्तर के साथ हाट बाजारों में की गई थी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

      बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना 30वीं किस्त से वृंदावती और सोनम ने खरीदी राखी, घर-गृहस्थी की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा…

    Read more

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप 6 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण, वर्ष 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल