Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 लाया खुशियों की बहार राधेश्याम को जनसमस्या निवारण शिविर में मिला पेंशन स्वीकृति आदेश

अम्बिकापुर 16 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशन में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुँचाने के लिए जिले में श्सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मूरता में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान हुआ, बल्कि पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया गया।

दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, गांव में ही हुआ काम
शिविर में ग्राम मूरता निवासी श्री राधेश्याम गुप्ता को पेंशन स्वीकृति आदेश सौंपा गया। स्वीकृति आदेश पाकर राधेश्याम के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्री गुप्ता ने बताया, मैंने करीब दो महीने पहले पेंशन के लिए आवेदन किया था। मुझे लगा था कि इसके लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे, लेकिन श्सुशासन तिहारश् मेरे गांव ही आ गया। बिना किसी भागदौड़ के, बेहद सरल प्रक्रिया से आज मुझे पेंशन स्वीकृति आदेश मिल गया है। अब नियमित पेंशन मिलने से मेरा जीवन आसान हो जाएगा।

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार
ग्रामीण क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन कर मांग और शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। राधेश्याम गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आज सुदूर ग्रामीण अंचलों के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाएं सीधे और पारदर्शिता के साथ पहुँच रही हैं।

  • Related Posts

    जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

      राजनांदगांव 22 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 में राजनांदगांव जिले के लिए स्थानीय अवकाश…

    Read more

    चूजों से बढ़ेगी ग्रामीण परिवारों की आमदनी

      मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशील पहल से ग्रामीण परिवारों को मिला स्वरोजगार का अवसर सुकमा में हितग्राहियों को निःशुल्क चूजे और दाना वितरित रायपुर, 22 अगस्त 2026/ ग्रामीण परिवारों…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर