Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 -राहत, विश्वास और विकास का संगम’ ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से घुरविंद दास महंत के चेहरे पर लौटी मुस्कान’ ’जनसमस्या निवारण शिविर में रखी समस्या, डेढ़ घंटे में हुआ समाधान

 

कोरबा 19 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिलेभर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुन रहा है तथा उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है। इससे आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष की भावना मजबूत हुई है। जरूरतमंद परिवारों को न केवल राहत मिल रही है, बल्कि उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार भी हो रहा है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम चुइया निवासी श्री घुरविंद दास महंत की समस्या का समाधान सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में किया गया। श्री महंत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी एवं दो बेटियां हैं। आर्थिक परिस्थितियां कमजोर होने तथा लंबे समय तक काम की तलाश में बाहर रहने के कारण वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सके। धीरे-धीरे उनके घर का बिजली बिल बढ़कर लगभग 90 हजार रुपए तक पहुंच गया, जिससे वे लगातार परेशान और चिंतित रहने लगे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन एवं प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं। उन्होंने भी आशा और विश्वास के साथ ग्राम चुइया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या संबंधित विभाग के समक्ष रखी।

शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी दी गई तथा योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की गई। विभागीय टीम द्वारा उनके निवास पहुंचकर विद्युत कनेक्शन का परीक्षण किया गया, जिसके पश्चात योजना के तहत उनके लगभग 40 हजार रुपए के बिजली बिल को माफ किया गया। साथ ही शेष राशि को आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। समस्या के समाधान से श्री महंत एवं उनके परिवार को बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि उनकी समस्या का निराकरण मात्र डेढ़ घंटे के भीतर हो गया, जिससे अब वे पहले की तुलना में काफी राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वे बिना किसी आर्थिक दबाव के आसान किश्तों में बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उनके जैसे अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रही है। उन्होंने सुशासन तिहार की पहल को आमजन के हित में एक संवेदनशील एवं सराहनीय अभियान बताया।

  • Related Posts

    संचार तथा संकर्म समिति की बैठक 10 अगस्त को

    कोरबा 05 अगस्त 2026/जिला पंचायत कोरबा की संचार तथा संकर्म समिति की बैठक 10 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

    Read more

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत दिशा-निर्देश जारी

    कोरबा 05 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रा आगामी 21 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क की यात्रा प्रस्तावित है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस