Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 – दिव्यांगजन को मिला सहारा, आंखों में दिखी नई उम्मीद एक बैसाखी नहीं, भगत राम को मिला फिर से जीने का हौसला

कोरबा 13 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से शासन जरूरतमंदों, दिव्यांगजनों तक संवेदनशीलता के साथ पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है। सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति अपनी शारीरिक परेशानी या आर्थिक कठिनाइयों के कारण जीवन में पीछे न रह जाए। यही कारण है कि जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें तत्काल राहत और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
कभी अपनी मेहनत और परिश्रम से परिवार का सहारा बनने वाले ग्राम दादर कला निवासी श्री भगत राम का जीवन मधुमेह की गंभीर बीमारी के बाद अचानक बदल गया। बीमारी बढ़ने पर ऑपरेशन के दौरान उनका एक पैर निकालना पड़ा, जिसके बाद उनका जीवन संघर्षों से घिर गया। जो व्यक्ति कभी परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाता था, उसके लिए अब रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम भी चुनौती बन गए। चलना-फिरना मुश्किल हो गया और काम करना लगभग असंभव। इसके बावजूद परिवार की जिम्मेदारियां आज भी उनके कंधों पर हैं। घर में एक बेटा और एक बेटी हैं, लेकिन बेटा अभी इतना बड़ा नहीं हुआ है कि परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाल सके। इन कठिन परिस्थितियों के बीच वह आज जनसमस्या निवारण शिविर, गिधौरी पहुंचे। उनकी परेशानी को गंभीरता और संवेदनाओं के साथ समझते हुए उन्हें तत्काल बैसाखी प्रदान की गई। बैसाखी हाथ में लेते ही उनके चेहरे पर लंबे समय बाद राहत और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दी।
भावुक होकर उन्होंने बताया कि अब तक आने-जाने में उन्हें काफी तकलीफ होती थी और छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दूसरों का सहारा लेना पड़ता था। अब इस बैसाखी के सहारे वे स्वयं चल-फिर सकेंगे, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी पीड़ा को समझते हुए उन्हें नया सहारा दिया है, जिससे उनके जीवन में फिर से उम्मीद जगी है।

  • Related Posts

    पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना कलेक्टर सह जिला खनिज न्यास अध्यक्ष श्री कुणाल दुदावत ने दी राशि की स्वीकृति

     कोरबा, 10 अगस्त 2026/कलेक्टर सह जिला खनिज न्यास अध्यक्ष श्री कुणाल दुदावत द्वारा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध…

    Read more

    पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक योग/खेल एवं संगीत प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति 17 अगस्त को साक्षात्कार, निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश

     कोरबा, 10 अगस्त 2026/कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा कोरबा द्वारा जिले में संचालित 16 पीएम श्री विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक योग/खेल प्रशिक्षक एवं अंशकालिक…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात