Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

 

अम्बिकापुर 06 जून 2026/   सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर में शामिल हुए तथा विभिन्न मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक श्री मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर यह सुनिश्चित कर रहा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से यह जानकारी भी ली जा रही है कि कौन-कौन लोग योजनाओं से वंचित हैं, किसे लाभ मिल रहा है तथा क्षेत्र में विकास कार्यों एवं जनसेवाओं से संबंधित क्या समस्याएं और शिकायतें हैं।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने का मंच नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके प्रभावी निराकरण का माध्यम है। पूर्व में कई बार लोग आवेदन जमा कर देते थे, लेकिन उनके समाधान की जानकारी नहीं मिल पाती थी। इस बार प्राप्त मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों का विधिवत पंजीयन कर उनके निराकरण के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है अथवा गांव के विकास से जुड़ी कोई समस्या या मांग है तो वे खुलकर अपनी बात रखें, ताकि उसका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

शिविर में सुशासन तिहार के अंतर्गत लगभग 26 विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए गए, जहां सभी विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा लाभ लेने के प्रेरित किया। आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। वहीं टीबी मुक्त सरगुजा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ‘‘खुशियों की चाबी’’ प्रदान की गई। कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं टीबी किट तथा खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसाइकिल वितरण किया गया।

एक पेड़ मां के नाम अभियान अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, जनपद सदस्य श्री इंद्रप्रकाश, राम कुमारी रात्रे एवं लुण्ड्रा एसडीएम श्री विनय सोनी, तहसीलदार सुश्री चित्ररेखा, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री प्रीति भगत, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

    सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम   अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के…

    Read more

    बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

    आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से