Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम देमार में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की सौगात

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम देमार में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की सौगात

धमतरी, 28 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026i के अंतर्गत आज विकासखंड धमतरी के ग्राम देमार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। देमार क्लस्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत देमार सहित खरतुली, परसतराई, अमलीडीह, बागतराई, कुर्रा, मड़ईभाठा, रावां, तरसींवा, अर्जुनी, भानपुरी, खपरी, रींवागहन, कुरमातराई, पीपरछेड़ी (दे.), दरगहन, तेलीनसत्ती, जुनवानी, खम्हरिया, डोमा, गुजरा एवं परेवाडीह सहित कुल 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर में शामिल हुए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में कुल 878 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 843 मांग संबंधी तथा 35 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री ओंकार साहू, महापौर नगर निगम श्री रामू रोहरा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अरूण सार्वा एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रवण यंत्र एवं सुपोषण किट का वितरण किया तथा विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। महापौर श्री रामू रोहरा ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर अपना ब्लड प्रेशर परीक्षण भी कराया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही किया जा रहा है, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल रही है।

अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अरूण सार्वा नेकहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रहे हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर श्रीमती कविता योगेश बाबर सदस्य जिला पंचायत धमतरी, श्रीमती अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, श्रीमती संतकुमारी साहू, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती फागेश्वरी साहू, श्रीमती देवहुती साहू सभापति महिला एवं बाल विकास, श्री अग्रवाल साहू सभापति कृषि, श्री कीर्तन मीनपाल एवं श्री योगेश मारकण्डे सदस्य जनपद पंचायत धमतरी तथा श्री बीमलेश मीनपाल सरपंच ग्राम पंचायत देमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन