Ro no D15139/23

सेंट्रल जेल जगदलपुर में मनाया गया मासिक धर्म स्वच्छता दिवस

*“पीरियड पर खुलकर” थीम के साथ महिला कैदियों के बीच जागरूकता और संवाद का अनूठा आयोजन*

 

रायपुर, 28 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मासिक धर्म को लेकर समाज में व्याप्त झिझक और भ्रांतियों को दूर करने तथा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को सेंट्रल जेल जगदलपुर में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बस्तर तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम “पीरियड पर खुलकर” थीम पर आधारित था।

 

कार्यक्रम में जेल में निरुद्ध लगभग 150 महिला कैदियों ने सहभागिता की। महिलाओं के बीच इस विषय को लेकर संकोच और झिझक का माहौल दिखाई दिया, लेकिन संवाद आगे बढ़ने के साथ वातावरण आत्मीय और सहज होता गया। गाइड कैप्टन एवं जिला सचिव ने मासिक धर्म से जुड़े विषयों को महिलाओं के दैनिक जीवन और स्वास्थ्य से जोड़ते हुए बेहद संवेदनशील तरीके से चर्चा की, जिससे महिलाएं खुलकर अपनी बात रखने लगीं।

 

इसी दौरान महिला कैदी पदमा ने गोंडी भाषा में पहली बार अपने प्रथम मासिक धर्म के अनुभव और उस समय की मानसिक स्थिति साझा की। उनके अनुभव साझा करने के बाद अन्य महिलाओं ने भी साहस दिखाते हुए मासिक धर्म के दौरान होने वाली शारीरिक समस्याओं, सामाजिक संकोच और पारिवारिक चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की। इस संवाद ने कार्यक्रम को बेहद भावनात्मक और प्रेरणादायी बना दिया।

 

वक्ताओं ने बताया कि मासिक धर्म केवल महिलाओं से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि इसमें पुरुषों की जागरूकता और संवेदनशीलता भी उतनी ही आवश्यक है। यदि परिवार और समाज में पुरुष वर्ग इस विषय को समझेगा, तो महिलाओं को इन दिनों में अधिक सहयोगी और सकारात्मक वातावरण मिल सकेगा।

 

जिला संगठन आयुक्त श्री दसरू यादव ने महिला कैदियों को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां भी दीं। समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री जेपी पाठक ने इस तरह के संवेदनशील और शिक्षाप्रद आयोजन के लिए जेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

उल्लेखनीय है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बस्तर तथा यूनिसेफ द्वारा चलाया जा रहा यह जागरूकता अभियान लगातार विस्तार पा रहा है। इसके तहत 27 मई को ‘नई उड़ान’ समर कैंप में भी युवाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर खुली चर्चा आयोजित की गई थी।

 

संस्था द्वारा आगामी जून माह में बस्तर जिले के सभी ब्लॉकों में इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्टाफ के साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बस्तर के जिला संगठन आयुक्त श्री दसरू राम यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री जेपी पाठक, जिला सचिव श्री लिलेश कुमार देवांगन तथा गाइड कैप्टन इन्द्रो टेकाम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4872.2 मिमी वर्षा दर्ज

      – जिले में आज 121.8 मिमी बारिश हुई राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के…

    Read more

    श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

      मुख्यमंत्री ने श्रमिक परिवारों के बच्चों का किया सम्मान, उनके साथ बैठकर किया भोजन और साझा किए अपने जीवन के अनुभव रायपुर 24 अगस्त 2026/ श्रमिक हमारे विकास की…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें