Ro no D15139/23

खैरागढ़ सुशासन तिहार-2026 : मानपुरपहाड़ी शिविर में महिला समूहों को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह दो स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार गतिविधियों के लिए 06 लाख रुपये का बैंक ऋण स्वीकृत

रायपुर 14 मई 2026//सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम मानपुरपहाड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण महिला समूहों के लिए आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद लेकर आया। शिविर में विभिन्न स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ते हुए बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिला।

ग्राम सिंगारपुर के जय मां बमलेश्वरी समूह को ईंट निर्माण एवं किराना दुकान संचालन के लिए 03 लाख रुपये का बैंक ऋण स्वीकृत किया गया। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस सहायता से वे गांव में ही रोजगार शुरू कर सकेंगी तथा परिवार की आय बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।

इसी प्रकार पंचायत सिंगारपुर अंतर्गत ग्राम तुमड़ादाह के बैगा जनजाति महिला स्व-सहायता समूह जय मां नर्मदा समूह को भी 03 लाख रुपये का बैंक ऋण प्रदान किया गया। समूह द्वारा सेंटरिंग प्लेट संचालन एवं छिन झाड़ू निर्माण का कार्य किया जाएगा। समूह की महिलाओं ने बताया कि पहले संसाधनों की कमी के कारण व्यवसाय शुरू करना कठिन था, लेकिन अब शासन की सहायता से वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

महिलाओं ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बिहान योजना के माध्यम से महिला समूहों को रोजगारोन्मुख गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

    *किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने* *राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी*   रायपुर, 27 जून 2026/ किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित महिमा राजपूत को मुख्यमंत्री ने दी बधाई*   रायपुर, 27 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे