Ro no D15139/23

धमतरी के समाधान शिविरों में उमड़ा जनसैलाब, 1070 आवेदनों का हुआ त्वरित निपटारा बेलरगांव और मेघा क्लस्टर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का स्थल पर ही लाभ, आयुष्मान कार्ड और कृषि उपकरणों का वितरण

रायपुर, 14 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए आयोजित सुशासन तिहार 2026 धमतरी जिले में मील का पत्थर साबित हो रहा है। जिले के कुरूद और मगरलोड विकासखंडों में आयोजित क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविरों में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखा गया। बेलरगांव और मेघा में आयोजित इन शिविरों में प्राप्त कुल 1070 आवेदनों में से अधिकांश का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।

बेलरगांव शिविर 12 पंचायतों की मांगों का तत्काल समाधान

कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलरगांव में आयोजित शिविर में 12 पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। प्रशासन की तत्परता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ प्राप्त 393 आवेदनों में से 384 का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण किट, शिक्षा विभाग द्वारा उपकरण किट और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही, टीबी मरीजों को विशेष श्फूड बास्केटश् भी प्रदान किए गए।

शिकायतों और मांगों पर त्वरित एक्शन

मगरलोड विकासखंड के मेघा क्लस्टर शिविर में 18 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। यहाँ प्राप्त 677 आवेदनों (667 मांग और 10 शिकायतें) में से 515 का तत्काल समाधान किया गया। शिविर में 7 नवीन राशन कार्ड, दिव्यांगों को वॉकर और 3 पेंशन स्वीकृति आदेश जारी किए गए। इसके अलावा मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड और 10 ड्राइविंग लाइसेंस भी मौके पर प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 लोगों का सिकल सेल परीक्षण किया गया और 8 बुजुर्गों को श्आयुष्मान वय वंदन कार्डश् वितरित किए गए।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का साझा प्रयास

शिविरों में जनपद अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों और स्थानीय सरपंचों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित आवेदनों को भी समय-सीमा के भीतर निराकृत किया जाएगा, ताकि सुशासन की अवधारणा धरातल पर पूरी तरह चरितार्थ हो सके।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल