Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार, सुदर्शन सिंह को मिला जमीन का कानूनी अधिकार

*स्वामित्व योजना से ग्रामीण परिवार को मिली सुरक्षा और सम्मान की नई पहचान*

 

रायपुर, 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। स्वामित्व योजना के जरिए ग्रामीण परिवारों को वर्षों पुरानी जमीन का वैधानिक अधिकार मिल रहा है, जिससे उनमें सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना मजबूत हो रही है।

 

मरवाही विकासखंड की ग्राम पंचायत उषाड़ में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम कछार निवासी श्री सुदर्शन सिंह को अधिकार अभिलेख पत्र प्रदान किया गया। अधिकार अभिलेख मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी और संतोष झलक उठा। उन्होंने शासन, राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी जमीन का कानूनी मालिकाना हक मिल गया है।

 

श्री सुदर्शन सिंह ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से जिस भूमि पर निवास कर रहा था, उसके वैधानिक दस्तावेज न होने से हमेशा असुरक्षा की भावना रहती थी। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक संबंधी कार्यों और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में कठिनाई होती थी। स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख मिलने के बाद अब उनका परिवार निश्चिंत और आत्मविश्वास से भरा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित समाधान कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और आम लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण हो रहा है। इससे ग्रामीणों का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

 

श्री सुदर्शन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। यह योजना न केवल जमीन का कानूनी अधिकार दे रही है, बल्कि ग्रामीणों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है।

 

प्रदेश सरकार की यह पहल ग्रामीण विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम