Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम

*ई-केवाईसी के लिए भटक रही भावना को शिविर में मिला तत्काल समाधान*

रायपुर, 15 मई 2026/ प्रदेश सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार अब लोगों के लिए राहत और विश्वास का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। मुंगेली जिले में आयोजित समाधान शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं। शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजनों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

इसी क्रम में नगर पालिका लोरमी की निवासी भावना देवांगन को भी सुशासन तिहार शिविर में तत्काल राहत मिली। लंबे समय से ई-केवाईसी की समस्या से परेशान भावना देवांगन विभिन्न कार्यालयों और सेवा केंद्रों के चक्कर लगा रही थीं, लेकिन उनका कार्य समय पर नहीं हो पा रहा था। इसके कारण उन्हें शासन की कई योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं मिलने से वे निराश हो चुकी थीं। इसी दौरान उन्हें क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार शिविर की जानकारी मिली। शिविर में पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और तत्काल ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कराई। कुछ ही समय में उनका कार्य पूरा हो गया, जिससे भावना बेहद खुश नजर आईं।

भावना ने कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी पहल साबित हो रहा है। यहां लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है और शासन की योजनाओं की जानकारी भी सरल तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी पूर्ण होने के साथ ही उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिली, जिससे भविष्य में उन्हें लाभ लेने में आसानी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव तक प्रशासन को पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने शिविर में अधिकारियों की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यप्रणाली की भी सराहना की।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!