Ro no D15139/23

समाधान शिविर में पंडरभट्ठा के शिवशंकर राजपूत का बना लाईसेंस

*समय और पैसे की हुई बचत*

रायपुर, 15 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार अब आम नागरिकों के लिए राहत, सुविधा और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। दूर-दराज के गांवों तक प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की इस पहल से लोगों को घर के नजदीक ही विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। समाधान शिविरों के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

इसी क्रम में मुंगेली जिले के विकासखंड मुंगेली के ग्राम नवागांव (चि.) में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में ग्राम पंडरभट्ठा निवासी शिवशंकर राजपूत को टू एवं फोर व्हीलर लर्निंग लाइसेंस की सुविधा प्राप्त हुई। शिवशंकर ने बताया कि शिविर में बिना किसी अनावश्यक दौड़-भाग के उनका लर्निंग लाइसेंस आसानी से बन गया, जिससे उन्हें शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत हुई।

शिवशंकर राजपूत ने कहा कि शासन के समाधान शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच रहा है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वास्तव में जनसेवा और सुशासन की भावना को साकार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!