Ro no D15139/23

सुशासन तिहार दिव्यांग मथुरा साहू के लिए लेकर आया खुशियों का उपहार

*- नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर आत्मनिर्भर बनी, आवागमन में होगी सुविधा*

राजनांदगांव 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खुटेरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम कोटराभाठा की दिव्यांग मथुरा साहू के लिए खुशियों का उपहार लेकर आया। जनसमस्या निवारण शिविर में दिव्यांग मथुरा साहू को नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। दिव्यांग मथुरा साहू ने बताया कि मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से अब आवागमन में सुविधा होगी। अब वे मार्केट जाकर घर का सामान भी ला सकती है। उन्होंने बताया कि पहले वे कही नहीं जाती थी और ज्यादातर घर पर ही रहती थी। घर में परिवार के सदस्य आने जाने में मदद करते थे। मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर उन्हें आत्मनिर्भर जैसे महसूस हो रहा है। उन्होंने अपनी खुशी बया करते हुए कहा कि सुशासन तिहार में मिली मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल मेरे लिए मददगार होगी। उन्होंने इस सौगात के लिए शासन एवं प्रशासन को धन्यवाद दिया।

दिव्यांग मथुरा साहू ने कहा कि शासन-प्रशासन ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित कर रहे है। उन्होंने सुशासन तिहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर में जनमानस की विभिन्न तरह की समस्याओं का समाधान हो रहा है। जिनमें आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लाईसेंस, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं लोगों में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

  • Related Posts

    24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

      *मार्मिक समाचार पर मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान, शासकीय अवकाश के बावजूद सक्रिय रहा प्रशासन* *समाज कल्याण विभाग ने जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के माध्यम से पहुंचाई सहायता, आत्मनिर्भर जीवन…

    Read more

    सफलता की कहानी0 बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

    *​सफलता की कहानी* *​बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर* *​कृषि यंत्रीकरण योजना से आधुनिक और लाभकारी खेती की ओर बढ़े किसान के…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स