Ro no D15139/23

सुशासन तिहार: सपनों को मिले पंख

*’मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ने व्यास नारायण को दी नई उड़ान’*

 

रायपुर, 05 जून 2026/ सुशासन तिहार के समाधान शिविरों के माध्यम से शासन द्वारा लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम कोदवामहंत में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम सारदा निवासी दिव्यांग हितग्राही श्री व्यास नारायण राठौर को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उन्हें ट्राई साइकिल सौंपकर लाभान्वित किया। वर्षों से आवागमन की कठिनाइयों का सामना कर रहे श्री राठौर के लिए इस मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से उनके सपनों को पंख मिल गए। इससे अब उन्हें नई उड़ान मिलेगी। सीमित शारीरिक क्षमता के कारण उन्हें दैनिक कार्यों, बाजार जाने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने में काफी परेशानी होती थी।

 

श्री राठौर ने बताया कि पहले एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में काफी समय और परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें स्वतंत्र रूप से आवागमन करने की सुविधा मिल गई है। इससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है और वे अपने दैनिक जीवन को अधिक सहजता से संचालित कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री साव सहित जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। अब मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से उनकी निर्भरता कम होगी और वे आसानी से अपने जरूरी कार्य स्वयं कर सकेंगे।

  • Related Posts

    बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

    *पहले एक दिन की देरी पर लगता था पूरे महीने का चार्ज*   *अब सिर्फ वास्तविक दिनों का ही लगेगा शुल्क*   रायपुर, 28 जून 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी…

    Read more

    महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    *नारायणपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित सहायता और संवेदनशील सेवाओं के दिए निर्देश*   रायपुर , 28 जून 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…

    Read more

    NATIONAL

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…