Ro no D15139/23

जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना ही सुशासन: विधायक मोहले

*सुशासन तिहार: पथरिया के पुछेली में समाधान शिविर आयोजित*

 

रायपुर, 05 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार के तहत मुंगेली जिले के विकासखंड पथरिया के ग्राम पुछेली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शिविर में शामिल हुए और अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में पात्र हितग्राहियों के लर्निंग लाइसेंस भी तत्काल बनाए गए। पुछेली क्लस्टर अंतर्गत मांग एवं शिकायत से संबंधित कुल 01 हजार 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने विभागवार आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान है। शासन द्वारा पानी, बिजली, सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की। साथ ही उन्होंने आमजनों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह योजना बिजली बिल से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि समाधान शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा और कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

 

*पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का दिया गया संदेश*

 

शिविर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिविर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विधायक श्री मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद पंचायत मुंगेली की उपाध्यक्ष श्रीमती पदमनी मोहले सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित अधिकारियों ने आम, जामुन आदि के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

 

*हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं स्वीकृति पत्र वितरित कर लाभान्वित किया गया। इनमें 02 हितग्राहियों को महाजाल एवं आइस बॉक्स, 20 श्रमिकों को श्रम कार्ड, 09 हितग्राहियों को फलदार पौधे, 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 08 हितग्राहियों को आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड, 10 किसानों को अरहर मिनी किट, 02 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश तथा चक्रीय निधि अंतर्गत 19 स्व-सहायता समूहों को 15-15 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!