Ro no D15139/23

संवाद से समाधान की ओर, जन सेवा को समर्पित है सुशासन तिहार: वित्त मंत्री चौधरी

*वित्त मंत्री ने ससहा में आयोजित समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को किया सामग्री वितरण*

*ग्राम पंचायत ससहा में आयोजित शिविर में शत-प्रतिशत आवेदनों का हुआ समाधान*

रायपुर, 21 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत ससहा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी शामिल हुए। इस शिविर में कुल 12 ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने भाग लिया, जिसमें भिलौनी, ससहा, कोसीर, डोंगाकोहरौद, धनगांव, मेकरी, हिर्री, सिर्री, मुड़पार, खरखोद, चुरतेला और भूईगांव शामिल रहे।

समाधान शिविर में आए 3965 आवेदनों का विभागवार शत-प्रतिशत निराकरण कर सुशासन का प्रमाण प्रस्तुत किया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री श्री चौधरी ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, वय वंदन कार्ड एवं ऋण पुस्तिका सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया। गर्भवती व शिशुवती माताओं को पोषण आहार भी प्रदान किया गया।

मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित अन्य मंत्रीगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि स्वयं गांव-गांव जाकर समस्याएं सुन रहे हैं और तत्काल समाधान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा किया कि ससहा पंचायत में 20 लाख रुपए तक के विकास कार्यों को 24 घंटे के भीतर स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत लाभ की जानकारी भी महिलाओं से ली, जिस पर सभी महिलाओं ने एकमत होकर योजना का लाभ मिलने की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा हम राज्य के समग्र विकास के लिए संकल्पित है और निरंतर कार्यरत है।

लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कृषि विभाग को खरीफ सीजन हेतु खाद-बीज की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रंजना मानस जांगड़े, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय और जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्यपाल डेका ने मरका गांव के स्कूल को दिए डिजिटल बोर्ड

    रायपुर, 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन में बेमेतरा जिले के ग्राम मरका के स्कूल के लिए डिजिटल बोर्ड प्रदान किया।   श्री डेका…

    Read more

    जब हम एक-दूसरे की भाषा, कला और संस्कृति से एकाकार होते है तो राष्ट्र की एकता और अखंडता और मजबूत होती है – राज्यपाल डेका

    *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस*   रायपुर, 20 जून 2026 ) IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज लोकभवन में 3…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा