Ro no D15139/23

सुशासन तिहार: दूरस्थ गांवों में पहुंचीं शासकीय सुविधाएं

*ग्रामीणों को मौके पर मिले प्रमाण पत्र*

रायपुर, 04 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पिड़मेल, नरसापुरम और तोंगपल्ली में समाधान शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे ग्रामीणों के गांव तक पहुंचा और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया। वर्षों से विभिन्न दस्तावेजों और शासकीय सेवाओं के लिए भटकने वाले लोगों को अब अपने गांव में ही सुविधाएं मिलने लगी हैं, जिससे उनमें खुशी और संतोष का माहौल है।

शिविरों में ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बी-1 एवं खसरा दस्तावेज तत्काल उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की व्यवस्था भी की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का तत्काल निराकरण किया। इससे ग्रामीणों के समय और धन की बचत हुई तथा शासन की सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य को मजबूती मिली।

सुशासन तिहार केवल शासकीय सेवाओं के वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सरोकारों का भी सशक्त मंच बना। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई तथा बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों से ग्रामीणों में आत्मीयता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार शासन और प्रशासन उनके घर-आंगन तक पहुंचा है। उन्होंने इस पहल को दूरस्थ क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो रहा है तथा दूरस्थ अंचलों में समावेशी विकास की नई तस्वीर उभर रही है।

  • Related Posts

    “राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार।”

    रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार पुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार अम्बिकापुर 28 अगस्त 2026/  रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधाओं का रखा विशेष ध्यान   धमतरी, 29 अगस्त 2026। जिले में पर्यटन को नई…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध