Ro no D15139/23

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सरगुजा वन मंडल की अनूठी पहल

*खुले कुओं को किया जा रहा सुरक्षित*

रायपुर, 04 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से सरगुजा वन मंडल द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। वन क्षेत्रों और आसपास के गांवों में स्थित खुले एवं असुरक्षित कुओं को सुरक्षित बनाने का अभियान शुरू किया गया है, जिससे वन्यजीवों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।

अक्सर हाथी, तेंदुआ, हिरण, भालू सहित अन्य वन्यजीव खुले कुओं में गिरकर घायल हो जाते हैं या उनकी मृत्यु हो जाती है। इन घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग ने ऐसे कुओं की पहचान कर उन्हें मजबूत जाली, ढक्कन और अन्य सुरक्षा उपायों से सुरक्षित करना शुरू किया है।

वन विभाग का मानना है कि इस पहल से वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम होगी। यह अभियान वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

वनमंडलाधिकारी सरगुजा श्री अभिषेक जोगावत ने बताया कि वन्यजीव प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित खुले कुओं को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आवास और निर्बाध आवागमन का वातावरण तैयार करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील भी की गई है।

सरगुजा वन मंडल की यह पहल वन्यजीव संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और प्रकृति तथा वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

  • Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बिहान दीदियों की श्बीज राखीश् बिखेरेगी हरियाली

    ​रायपुर, 22 जुलाई 2026/ भाई-बहन के अटूट प्रेम को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ के ​सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित विभिन्न जिलों में श्बीज राखीश् बनाने का अनूठा अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार…

    Read more

    स्वतंत्र एटीएमए जिला बनने की दिशा में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की बड़ी पहल

      तीन ग्रामों में पीआरए सर्वेक्षण पूर्ण, किसानों की सहभागिता से तैयार होगी जिले की कृषि विकास की नई कार्ययोजना एसआरईपी के आधार पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य क्षेत्र…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं