Ro no D15139/23

सुशासन तिहार ने खोली मोंगरा के लिए रोजगार की नई राह

*अब मिल्क रूट से जुड़ेगा कुरूद का मोंगरा गाँव, महिलाएँ आत्मनिर्भर होंगी, पुरुषों की नशे की आदत पर भी लगाम लगेगी*

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के सुशासन तिहार में कुरूद विकासखंड के मोंगरा गाँव में रोजगार का एक नया साधन खोलने की राह आसान कर दी है। जल्द ही यह गाँव जिले के मुख्य मिल्क रूट से जुड़ेगा और दुग्ध व्यवसाय में अपनी पहचान बनाएगा ।इस गाँव के निवासियों खासकर महिलाओं की विशेष माँग पर मोंगरा में नई दुग्ध संग्रहण समिति बनाई गई है। अब इस समिति के माध्यम से गाँव के पशुपालकों द्वारा उत्पादित दूध को देवभोग दुग्ध महासंघ को बेचा जाएगा। सुशासन तिहार के दौरान इस गाँव के लोगों विशेषकर महिलाओं ने गाँव को दुग्ध रूट से जोड़ने की माँग प्रशासन से की थी, माँग पर कार्रवाई करते हुए पशुधन विकास विभाग और देवभोग दुग्ध महासंघ के परस्पर सामंजस्य से गाँव में दूध इकट्ठा करने और महासंघ को बेचने समिति बना दी गई है।इस समिति में आधी सदस्य महिलायें है। समिति के बन जाने से इस गाँव की महिलाएं बहुत खुश है। अपने पशुओं की देखभाल और सेवा से जो दूध मिलता है अब उसका अच्छा दाम उन्हें मिलेगा और फायदा ज़्यादा होगा। परंतु महिलायें इस बार से ज़्यादा प्रसन्न है कि अब गाँव के पुरुषों की शराब में कमाई उड़ाने की आदत पड़ लगाम लग जाएगी।
ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती यमुना साहू और गाँव की अन्य महिलायें बताती है कि मोंगरा गाँव में दूध उत्पादन की अपार संभावनाएं है। वर्तमान में ही यहाँ हर दिन लगभग नब्बे लीटर दूध उत्पादित होता है। ये दूध अभी औने-पौने दामों पर चर्रा या कुरूद में बेचा जाता है। उसपर भी गाँव के पुरुष दूध बेचकर मिलने वाले पैसों को शराब में उड़ा देते है। महिलायें ख़ुशी से बताती है कि अब दूध सीधे महासंघ को बेचेंगे तो पैसा भी सीधे उनके बैंक खाते में आयेगा जिससे पुरुषों को शराब या नशा करने के लिए पैसा नहीं मिलेगा। गाँव के दूध उत्पादक पशुपालक इस बात से भी ख़ुश है कि अब उन्हें दूध बेचने मोंगरा से छह-सात किलोमीटर दूर चर्रा या आठ किलोमीटर दूर कुरूद नहीं जाना पड़ेगा।अपने घर-गाँव में ही दुग्ध महासंघ को निर्धारित दर पर दूध बेचने से चर्रा-कुरूद तक जाने-आने में होने वाला खर्चा भी बचेगा और समय की भी बचत होगी। इसके साथ ही दूध के ख़राब होने से घाटा होने की संभावना तो पूरी तरह ही ख़त्म हो गई है ।नई समिति के सभी सदस्यों ने गाँव को मिल्क रुट से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और स्थानीय विधायक श्री अजय चंद्राकर का आभार व्यक्त किया है ।

  • Related Posts

    ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिकों को मिला सम्मान, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं का सशक्त केंद्र

    धमतरी, 13 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा एवं समग्र कल्याण के लिए निरंतर प्रभावी पहल की जा…

    Read more

    पर्यटन विकास को नई दिशा: बस्तर भ्रमण से लौटे सदस्यों ने सांसद और विधायकों से कि मुलाकात, साझा किए अनुभव

    धमतरी, 13 अप्रैल 2026/ जिले में पर्यटन विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बस्तर क्षेत्र के एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण से लौटे पर्यटन समितियों…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस