Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत बैरा में सुशासन तिहार का आयोजन- शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण 57 आवेदन निराकृत

कोरबा 11 मई 2026/आज ग्राम पंचायत बैरा में सुशासन तिहार का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  माधुरी देवी तवर जनपद अध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सदस्य  शांति देवी मरावी, जनपद उपाध्यक्ष  प्रकाश चन्द्र जाखड़, जनपद सदस्य  तिवारी सिंह मरावी और  आनंद आयाम, एसडीएम मनोज बंजारे सहित ग्राम पंचायत बैरा के सरपंच  सहदेव अरमो एवं आसपास की विभिन्न पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ का वितरण किया गया। मनरेगा योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए, जबकि खाद्य विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत श्री गोपाल सिंह को लाभान्वित किया गया और उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी बीज किट का वितरण श्री ओम प्रकाश, श्री रामप्रसाद, श्री प्रिंस मित्तल, श्रीमती जुग्गी बाई, श्री सेडू राम और श्री अंगद सिंह को किया गया।
मत्स्य विभाग की ओर से जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह, पसान को मछली जाल प्रदान किया गया। कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड और 13 हितग्राहियों को फार्मर आईडी का वितरण किया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड सौंपे गए तथा अन्य विभागों द्वारा 4 हितग्राहियों को ऋण चेक वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि श्रीमती माधुरी देवी तवर जनपद अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में शासन की योजनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर के दौरान कुल 628 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 57 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात