Ro no D15139/23

बालोद के राहुद में सुशासन तिहार का हुआ आयोजन

 

शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही, मौके पर 1428 आवेदनों का किया गया निराकरण

रायपुर, 22 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम राहुद में गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत राहुद सहित राहुद कलस्टर में शामिल आसपास के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इसके अंतर्गत गुण्डरदेही विधायक  कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष  तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष  पुरूषोत्तम चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष श्री नीतेश मोंटी यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कांति सोेनेश्वर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर हितग्राहियों को कृषि विभाग अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत जाल एवं आईस बाॅक्स का वितरण किया गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग अंतर्गत श्रवण यंत्र एवं छड़ी, स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र का वितरण किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र एवं केसीसी कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। ग्राम राहुद में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1838 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 1428 आवेदनों को मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों को सुशासन तिहार के दौरान आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिससे सुशासन तिहार का आयोजन सार्थक हो सके। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए इसके रोकथाम के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई।
बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने आम नागरिकों को सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केेन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सुशासन तिहार के दौरान शासन-प्रशासन के लोग आम जनता के बीच पहुँचकर इनके वास्तविक समस्याओं का पड़ताल कर रहे हैं।
शिविर में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में सभी विभाग के अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण भी सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा शिविर में आज अपने-अपने विभागों से संबंधित कुल आवेदन एवं उनके निराकरण की स्थिति के अलावा आम नागरिकों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। शिविर में आज ग्रामीण महिलाओं द्वारा नीर चेतना अभियान के अंतर्गत पानी के महत्व के संबंध में आम जनता को जानकारी प्रदान करने हेतु नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति दी।

  • Related Posts

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    *रेलवे ओवरब्रिज, आईटी बिल्डिंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित कई परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा*   रायपुर, 23 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज नवा…

    Read more

    अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईः खनिज जांच दल ने 3 वाहन और जेसीबी मशीन की जप्त

    *कलेक्टर के निर्देश पर दंतेवाड़ा में विशेष अभियान, अवैध गतिविधियों पर प्रशासन का सख्त रुख*   रायपुर, 23 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के कड़े…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    वर्ष 1949 मे संघ से प्रतिबन्ध हटने के बाद गुरुजी देशभर में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को सम्पन्न करके कुछ दिनों के लिए काशी प्रवास पर थे

    वर्ष 1949 मे संघ से प्रतिबन्ध हटने के बाद गुरुजी  देशभर में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को सम्पन्न करके कुछ दिनों के लिए काशी प्रवास पर थे