Ro no D15139/23

सुशासन तिहार: दिव्यांगों की मदद के लिए सुशासन संगवारी

रायपुर, 08 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज सुकमा जिले में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में आज से सुशासन तिहार प्रारम्भ किया गया है। सुशासन तिहार 2025 के तहत सुकमा जिला प्रशासन द्वारा आम जनता में जन जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री ध्रुव ने अभिवन पहल करते हुए विशेष रूप से दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को आवेदन भरने में मदद करने के लिए सुशासन संगवारी भी नियुक्त किए हैं। शासन की यह सकारात्मक पहल सुनिश्चित करेगी कि कोई भी व्यक्ति सुशासन तिहार से वंचित न रहे।

सुशासन तिहार के प्रथम दिवस में सुकमा जिले के सभी पंचायतों और नगरीय निकायों के क्षेत्रों में लोगों ने अपने आवेदन दिए। जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सुशासन तिहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोग सुशासन तिहार के बारे में जानकारी लेने लगे और अपनी समस्या और मांग से संबंधित आवेदन समाधान पेटी में जमा किए।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने जिलेवासियों से अपील की है कि आम जन सुशासन तिहार के अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं और सुझावों को सुशासन पेटी में दर्ज करें, ताकि उन्हें जल्द समाधान मिल सके।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में शासन प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार शासकीय योजनाओं को उचित क्रियान्वयन कर आम लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच