Ro no D15139/23

दूरस्थ वनांचल ग्राम गोडलवाही में सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदान किया गया गैस कनेक्शन
– बिहान योजना अंतर्गत पदम कर्मा स्वसहायता समूह जोंधरा को 3 लाख रूपए का प्रदान किया गया बैंक लिंकेज स्वीकृति पत्र
जिले में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक कलस्टरवार शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड छुरिया के दूरस्थ वनांचल ग्राम गोडलवाही में आज सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया गया। जिसमें कुल 195 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 70 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोदभराई और अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत उत्कृष्ट  कार्य करने वाली स्वच्छताग्राही महिलाओं और मितानिनों का सम्मान किया गया। स्वच्छताग्राही ने गांवों में स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना अंतर्गत महिला हितग्राही   पूर्णिमा साहू,   आरती बाई,  हेम बाई,   सुखबती बाई को नया गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। बिहान योजना अंतर्गत पदम कर्मा स्वसहायता समूह जोंधरा को 3 लाख रूपए का बैंक लिंकेज स्वीकृति पत्र दिया गया। इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत   गोपाल सिंह भुआर्य, सदस्य जनपद पंचायत छुरिया  जैमुन कंवर, सीईओ जनपद पंचायत   होरीलाल साहू एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम पंचायत सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चार दशक का लाल आतंक समाप्त: छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सल मुक्त होने पर , कवर्धा में गृह मंत्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

    *हजारों लोगों की मौजूदगी में बाजा-गाजा, लड्डुओं से तौलकर सम्मान — बोले विजय शर्मा: “यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की है कवर्धा (IMNB NEWS…

    Read more

    अब गांव में ही मिलेगा न्याय: कलेक्टर की पहल पर लिंक कोर्ट की शुरुआत

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु अकलाडोंगरी-बोरई में लिंक कोर्ट शुरू दूरस्थ क्षेत्रों के लिए प्रशासन की पहल: सप्ताह में एक दिन लगेगी लिंक कोर्ट ग्रामीणों को बड़ी सुविधा: अब…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?