Ro no D15139/23

बच्चों में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने का अच्छा माध्यम

*अटल टिकरिंग लैब के मॉडलों का कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया निरीक्षण*

धमतरी 29 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज स्थानीय शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर अटल टिकरिंग लैब में बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अटल टिकरिंग लैब बच्चों में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ाने का अच्छा माध्यम है। कलेक्टर ने बच्चों से उनके द्वारा बनाए गए मॉडल्स के बारे में विस्तार से पूछा और भविष्य में उपयोग में आने वाले मॉडल बनाने प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स की सराहना की और उनका उपयोग अपने आसपास भी करके देखने कहा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों से स्कॉलरशिप का लाभ मिलने की भी जानकारी ली। साथ ही समर कैम्प आदि के बारे में भी पूछा।
जिले के 14 स्कूलों के अटल टिकरिंग लैब में तैयार किए गए लगभग 20 मॉडल्स का प्रदर्शन आज शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इनमें मेडिसीन डिस्पेंसर, एलपीजी डिटेक्टर, टचलेस लेम्प्स, ब्लूटूथ कंट्रोल डोर लॉक, जानवरों से फसलों की सुरक्षा, गैस लीकेज सिस्टम, स्मार्ट लॉकर, स्मार्ट डस्टबीन, स्मार्ट ब्लाइंर्ड स्टीक, डेमो सोलर लाईट, एयर एंड वाटर क्वालिटी इंडेक्स सहित विभिन्न प्रकार के मॉडल्स प्रदर्शित किये गये। इन प्रदर्शनियों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर के लूकेश कुमार का मॉडल प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरमुड़िया के उमेश देवांगन का मॉडल दूसरा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री के कुमारी सोनम का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती बी.मैथ्यू, डीएमसी श्री सूर्यवंशी, एपीसी श्री खेमेन्द्र साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम पर कार्यशाला आयोजित

      धमतरी, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत