Ro no D15139/23

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी राष्ट्रीय पदक विजेताओं को मिलेगी 75 हजार रुपये तक की खेलवृत्ति 16 फरवरी तक करें आवेदन

जगदलपुर, 06 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रतिभावान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु खेलवृत्ति के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना का उद्देश्य उन खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, जिन्होंने पिछले वर्ष (2024-25) में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड और नेशनल गेम्स में शामिल खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र होंगे।
खिलाड़ियों की उपलब्धि के अनुसार विभाग ने पुरस्कार राशि का निर्धारण अलग-अलग वर्गों में किया है। सीनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 75 हजार, 50 हजार और 40 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार, जूनियर वर्ग के पदक विजेताओं को क्रमशः 60 हजार, 40 हजार और 30 हजार रुपये, तथा सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को क्रमशः 50 हजार, 25 हजार और 20 हजार रुपये की खेलवृत्ति दी जाएगी। यह राशि केवल उन खिलाड़ियों को मिलेगी जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं और जिन्होंने प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है।
योजना के नियमों के तहत, खेलवृत्ति के लिए खिलाड़ी की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। यदि किसी खिलाड़ी ने एक से अधिक वर्गों में पदक हासिल किया है, तो उसे उसकी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर केवल एक बार ही राशि प्रदान की जाएगी। एकल या दलीय खेलों में खिलाड़ी का वास्तविक रूप से खेलना अनिवार्य है, जिसका प्रमाण संबंधित खेल संघ के माध्यम से देना होगा।
इच्छुक और पात्र खिलाड़ी अपना आवेदन 16 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। आवेदन सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, हॉस्टल बिल्डिंग, इंदिरा स्टेडियम जगदलपुर अथवा सीधे रायपुर स्थित संचालनालय में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन का प्रारूप विभागीय वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ेचवतजेलूण्बहण्हवअण्पद पर उपलब्ध है, जिसे इंदिरा स्टेडियम स्थित कार्यालय से भी प्राप्त किया जा सकता है।

  • Related Posts

    उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

      (उद्योग व श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर विशेष ) *छगन लाल लोन्हारे* *उप संचालक जनसम्पर्क* रायपुर 11 अप्रैल 2026 /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

    Read more

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना* रायपुर 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब