Ro no D15139/23

बस्तर में परीक्षा पे चर्चा, डिजिटल क्रांति के सहारे एक लाख से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचा प्रधानमंत्री का मंत्र

जगदलपुर, 06 फरवरी 2026/ IMNB  NEWS AGENCY प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण ने बस्तर जिले में जन-भागीदारी और तकनीकी उपयोग के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जिले में इस आयोजन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया और निर्धारित 1574 स्थानों के लक्ष्य को बहुत पीछे छोड़ते हुए कुल 2231 स्कूलों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। बस्तर के सुदूर वनांचलों से लेकर शहरी इलाकों तक, कुल 1,05,674 विद्यार्थियों ने एक साथ प्रधानमंत्री के  तनाव मुक्तश् मंत्र को सुना और परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने का संकल्प लिया।

इस बार का आयोजन बस्तर में शिक्षा के बदलते स्वरूप और डिजिटल क्रांति की जीती-जागती मिसाल बन गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक माध्यमों से आगे बढ़कर तकनीक को गले लगाया। आंकड़ों के मुताबिक, सर्वाधिक 66 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने यूट्यूब के माध्यम से इस कार्यक्रम में सहभागिता की, जो यह साबित करता है कि अब बस्तर के अंदरूनी इलाकों में भी इंटरनेट और स्मार्टफोन शिक्षा के सशक्त माध्यम बन चुके हैं। डिजिटल माध्यमों के अलावा लगभग 16,500 विद्यार्थियों ने दूरदर्शन, 14,500 ने रेडियो और करीब 6,800 छात्रों ने पीएम ई-विद्या चैनलों के जरिए प्रधानमंत्री के प्रेरक शब्दों को सुना। विकासखंड स्तर पर भी होड़ देखने को मिली, जहां बस्तर विकासखंड और बकावंड में 23-23 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जगदलपुर के ऐतिहासिक जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। यहां कलेक्टर  आकाश छिकारा ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनका मनोबल बढ़ाया। कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को सफलता का मूलमंत्र देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान स्वयं को अपने विषय की तैयारी के अनुरूप प्रश्न पत्र को अच्छा हल करें स वर्तमान दौर की चुनौतियों पर बात करते हुए उन्होंने मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने के लिए समझाइश देते हुए कहा कि इसे  अपनी जरूरत के अनुरूप और सदुपयोग करना ही  बेहतर है स वहीं कक्षा में पूर्ण एकाग्रता और नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। छात्रों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने बताया कि वे स्वयं तीसरे प्रयास में आईएएस अधिकारी बने थे। उन्होंने समझाया कि कोई भी परीक्षा अंतिम नहीं होती, इसलिए असफलता से डरने के बजाय निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। प्रधानमंत्री के संवाद और कलेक्टर के प्रेरक उद्बोधन ने विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास की नई चमक बिखेर दी। इस आयोजन की सार्थकता केवल स्कूलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बस्तर, भानपुरी और बड़े किलेपाल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण जुटे रहे। जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  राकेश तिवारी, सदस्य  अखिलेश मिश्रा,  मनीष पारख, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल, जिला मिशन समन्वयक  अशोक पांडे और संस्था के प्राचार्य  बीएस राजकुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामलला दर्शन योजना: 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

      रायपुर , 12 अगस्त 2026/जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30 श्रद्धालुओं को आज सुबह 9:15 बजे जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना…

    Read more

    हाथियों से जनहानि में कमी जशपुर वनमंडल में प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी, गश्त और जन-जागरूकता अभियान तेज

      रायपुर, 12 अगस्त 2026/वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी, गश्त और जन-जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम