
इसी कड़ी में अकाउंटेंट महिला एवं बाल विकास सुश्री कावेरी देवांगन, एमपीडब्लू श्री ओमप्रकाश साहू, महिला एवं बाल विकास की सुपरवाइजर सुश्री प्रतिमा सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी तथा स्कूली बच्चों के साथ विशेष समय बिताया। बच्चों के साथ केक काटा तथा उन्हें फल, मिठाई, पौष्टिक आहार वितरित की।
प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जिले के 14 कर्मचारियों को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एसएमएस और ई-कार्ड के माध्यम से शुभकामनाएं भेजी गई और उन्हें पास के आंगनबाड़ी या विद्यालय में बच्चों संग जन्मदिन मनाने हेतु प्रेरित किया गया |







