Ro no D15139/23

कार्यस्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर शासन ने जारी किया निर्देश

लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम को लेकर आंतरिक शिकायत समिति का होगा गठन

अम्बिकापुर 02 मई 2025/  छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यस्थलों पर कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 की धारा 4(1) के तहत प्रत्येक संस्था में आंतरिक शिकायत समिति के गठन को अनिवार्य बताया है।
विभाग द्वारा 19 दिसम्बर 2013 एवं 17 सितम्बर 2014 को जारी निर्देशों के अनुसार, ऐसे सभी कार्यस्थल जहां 10 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां इस समिति का गठन करना अनिवार्य है। समिति में एक पीठासीन अधिकारी (महिला अध्यक्ष), दो ऐसे सदस्य जिन्हें समाज सुधार या विधिक ज्ञान का अनुभव हो, तथा एक सदस्य गैर-सरकारी संगठन (NGO) से लिया जाना अनिवार्य है, जो महिलाओं के अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध हो। कुल सदस्यों में कम से कम आधी महिलाएं होना आवश्यक है।
समिति के सदस्यों का कार्यकाल नामांकन की तारीख से तीन वर्ष या नियोजक द्वारा निर्धारित किसी अल्प अवधि तक का होगा। समिति की सूचना को कार्यालय सूचना पटल, विभागीय वेबसाइट, तथा सभी महिला कर्मचारियों को अवगत कराना अनिवार्य किया गया है।
यदि किसी कार्यालय में इस समिति का गठन नहीं किया गया पाया गया, तो संबंधित संस्था पर 50,000 रुपए तक का अर्थदण्ड अधिनियम के तहत लगाया जा सकता है।
जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, सरगुजा ने सभी कार्यालय प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों में भी समिति का गठन शीघ्र करें तथा इसकी अद्यतन जानकारी जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
शासन की यह पहल राज्य में कार्यरत महिलाओं को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!