Ro no D15139/23

जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत जनजातीय अंचलों तक पहुंच रही शासन की योजनाएं

*स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण और जनभागीदारी अभियान से जुड़ रहे आदिवासी समुदाय*

 

*धरती आबा अभियान अंतर्गत 25 मई तक बलरामपुर-रामानुजगंज के 428 आदिवासी बहुल ग्रामों में होंगी विविध गतिविधियां*

 

रायपुर, 19 मई 2026/ जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनभागीदारी अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

 

“जनभागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर आयोजित इस अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, ग्राम संपर्क, जनसुनवाई एवं हितग्राही संतृप्ति जैसे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के साथ भी जनजातीय गरिमा उत्सव का समन्वय किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही मिल सके।

 

सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कुसमी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में जनजातीय हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, सेवा केंद्रों में जनसुनवाई एवं लाभार्थी संतृप्ति जैसे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी का आह्वान किया। रामचन्द्रपुर में आयोजित शिविर में भी आमजनों को अभियान के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई।

 

*जनजातीय समुदायों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*

 

अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में पहाड़ी कोरवा सहित अन्य जनजातीय समुदायों के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया।

 

*वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

 

जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत आयोजित वृक्षारोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम में लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री समीक्षा जायसवाल ने बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 25 मई तक आयोजित होने वाले इस अभियान के दौरान धरती आबा योजना अंतर्गत चयनित 428 आदिवासी बहुल ग्रामों में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

उल्लेखनीय है कि जनजातीय गरिमा उत्सव के इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों की गरिमा, सांस्कृतिक विरासत, योगदान एवं उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ-साथ समग्र जनजातीय विकास एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। “सबसे दूर, सबसे पहले” की थीम पर आधारित यह अभियान राज्य के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में शासन और समुदाय के बीच सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान