Ro no D15139/23

सेवा-सेतु केंद्र से आसान हुई सरकारी सेवाएं

*मनीष निर्मलकर का बना जाति एवं निवास प्रमाण पत्र*

रायपुर , 09 जुलाई 2026// राज्य शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में शुरू की गई सेवा-सेतु केंद्रों के माध्यम से आमजनों को आसानी से डिजीटल सुविधाएं प्राप्त हो रही है। अब सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। एक ही स्थान पर सैकड़ों शासकीय सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय, श्रम और खर्च तीनों की बचत हो रही है। मुंगेली जिले के ग्राम लालपुरथाना निवासी श्री मनीष निर्मलकर का जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से सरल और त्वरित प्रक्रिया में तैयार किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर उन्होंने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विभिन्न कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब डिजिटल व्यवस्था के कारण पूरा कार्य बेहद सहज और सुविधाजनक हो गया है।

मनीष निर्मलकर ने कहा कि सेवा-सेतु केंद्रों ने आम नागरिकों की प्रशासन तक पहुंच को आसान बनाया है। पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण समय पर सेवाएं मिल रही हैं और अनावश्यक परेशानियों से भी राहत मिली है। गौरतलब है कि राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें सेवा-सेतु केंद्र के रूप में विकसित किया है। पहले जहां इन केंद्रों के माध्यम से 73 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब 441 डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं। इससे नागरिकों को प्रमाण पत्र, पंजीयन, विभिन्न योजनाओं से जुड़ी सेवाएं तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो रहे हैं।

  • Related Posts

    चिरमिरी क्षेत्र को नई रेल सौगात, ₹602 करोड़ की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी 0 स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी के प्रयासों से क्षेत्र के विकास को मिले रही नई रफ्तार

      दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पाराडोल–नागपुर रोड नई रेल लाइन के लिए आमंत्रित किए ई-टेंडर; एमसीबी जिले की रेल कनेक्टिविटी होगी और मजबूत रायपुर, 2 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में शुरू हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’

      प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया राष्ट्रीय शुभारंभ, अगले 100 सप्ताह तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान रायपुर, 02अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन