Ro no D15139/23

प्रदेश के कर्मचारियों से किये गये प्रमुख वादे मोदी की गारंटी को निभाये सरकार- फेडरेशन*

मोदी की गारंटी लागू करने में छत्तीसगढ़ सरकार के उदासीन रवैये से त्रस्त कर्मचारियों ने 29 से 31 दिसंबर तक त्रिदिवसीय हड़ताल में आक्रोश व्यक्त करेंगे।  फेडरेशन का कहना है कि प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी की उपेक्षा से कर्मचारी जगत में सरकार के विरुद्ध भारी नाराजगी है।नवा रायपुर स्थित सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तालाबंदी होने का दावा फेडरेशन ने किया है। वहीं निगम,मण्डल, बोर्ड,आयोग,स्कूलों में भी तालाबंदी की संभावना है।
    फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा,बी.पी. शर्मा,राजेश चटर्जी, चंद्रशेखर तिवारी,पवन शर्मा, जी.आर.चंद्रा, रोहित तिवारी,संजय सिंह,संजय ठाकुर, केदार जैन,मनीष मिश्रा,पंकज पांडेय, बिंदेश्वर रौतिया एवं अरुण तिवारी ने बताया कि फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मोदी की गारंटी लागू करने कई बार सरकार को ज्ञापन सौंपा है। ध्यानाकर्षण के लिए फेडरेशन के आव्हान पर 22 अगस्त 25 को प्रदेश बंद हड़ताल हुआ था। लेकिन अभी तक हालात यह है कि सरकार के अंदरखाने में कर्मचारियों के लिये मोदी की गारंटी को पूरा करने की कोई सुगबुगाहट नहीं है! जबकि सरकार के विकासुंमुखी कार्य कर्मचारियों के द्वारा हो रहा है। प्रदेश में कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी तत्सम्बन्धी विभाग के कर्मचारियों पर है।
    फेडरेशन ने सारी स्थितियों को  देखते हुए हड़ताल की प्रदेशव्यापी तैयारी पूर्ण कर लिया है। राज्य के पाँचों संभाग में समीक्षा बैठक के साथ ही प्रत्येक जिला में संयोजक द्वारा बैठकों का दौर जारी है। साथ ही, सामूहिक अवकाश आवेदन भर जा रहा है। मोनिटरिंग का कार्य जिलों में संयोजक तथा जिलों का प्रांतीय कोर कमेटी के द्वारा किया जा रहा है। सरकार के तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन कर्मचारी-अधिकारियों के द्वारा हो रहा है।
 गौरतलब हो कि फेडरेशन के 11 सूत्रीय मुददों में
1️⃣ केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए। (मोदी की गारंटी)
2️⃣ DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए। (मोदी की गारंटी)
3️⃣ सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
4️⃣ लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
5️⃣ प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए संपूर्ण सेवा लाभ दिया जाए।पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए।
6️⃣ सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए।नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जाए।
7️⃣ अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग में शिथिलीकरण की जाए।
8️⃣ प्रदेश में कैशलेश सुविधा लागू की जाए।
9️⃣ अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाए।
🔟 दैनिक,अनियमित,संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बने।
1️⃣1️⃣ सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जावे।जैसे मुद्दे शामिल है।
  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!