Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी असर

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी असर*

रायपुर, 27 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव ला रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत सन्ना निवासी दिव्यांग नागरिक राजेश राम के लिए आश्रय ही नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा का आधार बन गई है।

पैर से दिव्यांग श्री राजेश राम कपड़ा सिलाई कर अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं। इससे पूर्व वे मिट्टी के कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे, जहां बारिश, ठंड और बार-बार मरम्मत की समस्या उनके लिए बड़ी चुनौती बनी रहती थी। विषम परिस्थितियों में सुरक्षित आवास का अभाव उनके दैनिक जीवन को और कठिन बना देता था।

वर्ष 2024–25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्होंने अपने लिए एक सुरक्षित, टिकाऊ और सुविधासंपन्न पक्का आवास निर्मित कराया। नए घर के निर्माण के बाद अब उनका परिवार मौसम की मार से सुरक्षित है और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है।

श्री राजेश राम का कहना है कि दिव्यांग होने के कारण कच्चे मकान की मरम्मत और कठिन मौसम में स्वयं की सुरक्षा एक बड़ी समस्या थी, लेकिन पक्का घर मिलने के बाद उनकी सभी चिंताएं दूर हो गई हैं। उन्होंने इस बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं ने उनके जीवन को स्थायित्व और सुरक्षा प्रदान की है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रदेश में हजारों जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास मिल रहा है। यह योजना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में वास्तविक परिवर्तन का सशक्त उदाहरण बन रही

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!