Ro no D15139/23

किसान हित में सरकार की ऐतिहासिक पहल,3100 रुपये एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद से किसानों में खासा उत्साह

रायपुर, 9 दिसंबर 2025/ राज्य सरकार द्वारा कृषक कल्याण योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी से किसानों में नया उत्साह भर दिया है।उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं से आसानी से धान बेच रहे हैं।

बलौदाबाजार के ग्राम अमेरा गांव के किसान श्यामलाल रात्रे भी इस फैसले से बेहद खुश हैं। श्यामलाल रात्रे ने बताया कि उनके पास 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। उपार्जन केन्द्र कुल 75 कट्टा धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि बढ़े हुए मूल्य से उनकी आमदनी में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी, जिससे वे खेती के आवश्यक कार्यों के साथ-साथ परिवार की जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। किसान श्यामलाल ने जिले में लागू पारदर्शी खरीदी व्यवस्था की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप के माध्यम से समय पर टोकन उपलब्ध होना, बारदाना की सुगम उपलब्धता और खरीदी केंद्रों में बेहतर प्रबंधन ने पूरी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बना दिया है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को किसान हित में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि सुव्यवस्थित व्यवस्था और उच्च समर्थन मूल्य के कारण किसान बिना किसी परेशानी के सम्मानपूर्वक अपना धान बेच पा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खरीदी व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक पंजीकृत किसान को समय पर और पारदर्शी तरीके से लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

    मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक