Ro no D15139/23

नदी-नाला पार कर पैदल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

*सुकमा जिले के दूरस्थ गांव दामापारा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर*

रायपुर,9 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 13वें चरण के तहत सुकमा जिले के सबसे संवेदनशील और दूर-दराज़ के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ कराने के प्रति शासन पूरी रेलतराह से प्रतिबद्ध है। सुकमा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा स्वयं टीम के साथ नदी पार कर लगभग 2 किमी पैदल चलकर गाँवों में पहुँचे और अभियान की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। टीम ने सेक्टर गादीरास एवं केरलापाल के मिरिवाडा, एटपाल और फूलबगड़ी के दामापारा जैसे अति संवेदनशील ग्रामों का दौरा किया।

*स्कूल व आश्रम के बच्चों को दी स्वास्थ्य शिक्षा*
निरीक्षण के दौरान टीम ने स्कूल एवं आश्रम के बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का महत्व समझाया। बच्चों को यह संदेश दिया गया कि मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें। मलेरिया से बचाव की सभी सावधानियों का पालन करें। बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य कार्यकर्ता को जानकारी दें या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करने के निर्देश दिए गए, ताकि उन्हें समय पर संपूर्ण उपचार और पोषण आहार मिल सके।

निरीक्षण के दौरान एक बच्चे में मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर उसकी स्वास्थ्य जाँच कर दवा की पहली खुराक खिलाई गई, जो प्रशासन की जिम्मेदारी और सक्रियता का साफ प्रमाण है।

*कठिन परिस्थितियों में भी अभियान जारी*
नदी पार कर पैदल मार्ग से गाँवों तक पहुँचना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रशासन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं को हर घर तक पहुँचाने के मिशन पर लगातार काम कर रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

    मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष…

    Read more

    रक्षाबंधन पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी 7 राशि वालों की किस्मत, होगा बड़ा बदलाव

    Raksha Bandhan 2026 Grah Gochar Rashifal: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों के नजरिये से इस साल का रक्षाबंधन बेहद खास है. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि इस…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक