Ro no D15139/23

मनरेगा कर्मचारियों के हित में सरकार की संवेदनशील पहल

दिवंगत सहायक प्रोग्रामर के परिवार को 38 लाख रुपए की सहायता

 

रायपुर, 25 जून 2026/ मनरेगा (MGNREGA) कर्मचारियों और श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा कई संवेदनशील पहल की गई हैं। काम के दौरान किसी अनहोनी (मृत्यु) की स्थिति में उनके आश्रितों को अनुग्रह अनुदान/मुआवजा और अन्य लाभ दिए जाने का प्रावधान है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के कल्याण और उनके परिवारों की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण सामने आया है। जनपद पंचायत केशकाल में पदस्थ रहे दिवंगत सहायक प्रोग्रामर (मनरेगा) श्री दीपक मरकाम के असामयिक निधन के पश्चात उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया गया।

 

सड़क दुर्घटना में श्री दीपक मरकाम के निधन के बाद एक्सिस बैंक द्वारा सैलरी अकाउंट के अंतर्गत उपलब्ध दुर्घटना मृत्यु बीमा (Accidental Death Cover) के तहत 30 लाख रुपए की बीमा राशि तथा बच्चों की शिक्षा के लिए 8 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई। इस प्रकार उनके परिवार को कुल 38 लाख रुपये की सहायता राशि मिली।

 

जिला प्रशासन एवं बैंक के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं और सहायता राशि का चेक दिवंगत कर्मचारी की पत्नी श्रीमती मालती मरकाम को प्रदान किया गया। यह पहल मनरेगा सहित ग्रामीण विकास योजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और उनके परिवारों के हितों की सुरक्षा के संकल्प को दर्शाती है। कठिन समय में मिली यह सहायता परिवार के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनेगी।

  • Related Posts

    जिले में बैंकिंग योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

      लंबित ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण, प्राथमिकता क्षेत्र एवं कमजोर वर्गों को ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर धमतरी, 21 अगस्त 2026। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार…

    Read more

    वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीव शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

      मुखबिर की सूचना पर नीतिकाकलेर क्षेत्र में कार्रवाई, शिकार सामग्री और वन्यप्राणी का मांस बरामद रायपुर, 21 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल