Ro no D15139/23

जिले के 10 हितग्राहियों के निक्षय मित्र बने राज्यपाल रमेन डेका

*अतिरिक्त पोषण आहार के लिए स्वेच्छानुदन मद से प्रदाय किए 50 हजार रुपए*

धमतरी 01 मार्च 2025/ प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने धमतरी जिले के 10 हितग्राहियों को निक्षय मित्र बनकर अतिरिक्त पोषण आहार के लिए 50 हजार रुपए स्वेच्छानुदन मद से प्रदाय किए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यू एल कौशिक ने बताया कि प्रतिमाह 500 रुपए के मान से 10 हितग्राहियों को 50 हजार रूपये स्वेच्छानुदान मद से वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए स्वीकृति दी गई है। इन हितग्रहियों में नगरी के ग्राम पटौदी निवासी श्री गोकुल प्रसाद, नगरी की यामिनी नेताम, श्री दयाराम यादव, मनीषा सेन, श्री भीषम ध्रुव, विवेकानंद साहू,
कुरूद के श्री महेन्द्र कोर्राम, तजेश्वरी साहू, दीपक कोर्राम और
धमतरी की धनेश्वरी पटेल शामिल हैं।
राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में 27 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका के हाथों 50 हजार की राशि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार की फ्‌लैगशीप योजना प्रधानमंत्री टी.बी.मुक्त भारत अभियान के तहत् देश एवं प्रदेश को टी.बी. मुक्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए जो राशि दी जा रही है, उससे टी.बी. के मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होने राज्य को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए समुदाय को भी जोड़ने का प्रयास करने कहा। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ.सी.आर प्रसन्ना ने राज्यपाल को प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत् भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदत्त निक्षय मित्र पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना नेताम, राजभवन के अन्य अधिकारी तथा संबंधित जिलों के मुख्यचिकित्सा अधिकारी एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आदरणीय वरिष्ठ, ऊर्जावान युवा एवं सम्माननीय महिला पत्रकार साथियों,

    रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी की अनुभवी, निष्पक्ष और संवेदनशील लेखनी समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। वरिष्ठ…

    Read more

    ऑयल पाम योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 10 मार्च को बिन्द्रानवागांव में

    धमतरी, 03 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषकों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य तेल विकास योजना (NMEO-OP)…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी