Ro no D15139/23

राज्यपाल श्री पटेल ने राज्य सरकार की नीति और नियत का रोड मैप किया है प्रस्तुत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सबका साथ-सबका विकास और सर्वजन सुखाय-सर्वजन हिताय को चरितार्थ करने वाला होगा प्रदेश का बजट

राज्यपाल के विधानसभा में अभिभाषण पर मुख्यमंत्री ने माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा परिसर में की मीडिया से चर्चा

भोपाल । राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के विधानसभा में अभिभाषण पर उनका आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्यपाल श्री पटेल ने राज्य सरकार की नीति और नीयत का रोड मैप प्रस्तुत किया है। मंगलवार को विधानसभा में विस्तार से चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत को समर्थ, सक्षम बनाते हुए सबका साथ-सबका विकास और सर्वजन सुखाय-सर्वजन हिताय के भाव को चरितार्थ करना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई हमारी सरकार, इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सत्र में अगले वित्तीय वर्ष का बजट आने वाला है, यह बजट जन भावनाओं के अनुरूप होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा में यह विचार व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के साथ प्रदेश औद्योगीकरण तथा अन्य विकास गतिविधियों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के नए टाइगर रिजर्व का शुभारंभ चंबल क्षेत्र में हो रहा है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही केन- बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना से चंबल क्षेत्र के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, सहित संपूर्ण बेल्ट में पानी की उपलब्धता रहेगी। इससे सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त आपूर्ति के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों के लिए भी जल उपलब्ध रहेगा, परिणामस्वरूप क्षेत्र में कृषि तथा औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

  • Related Posts

    चुनौतियों को अवसर में बदलकर एमपी अब सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आजादी का अमृतकाल चल रहा है, हम सब मिलकर देश के विकास के लिए आगे बढ़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव इकॉनामिक टाईम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में हुए शामिल निवेशकों से…

    Read more

    किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता   भोपाल…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से