Ro no D15139/23

घर में अचानक बेहोश हुए गोविंदा, अस्पताल में कराए गए भर्ती

इंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड एक्टर गोविंदा मंगलवार रात अपने घर पर बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके वकील और दोस्त ललित बिंदल के अनुसार, अभिनेता की तबीयत ठीक ना लगने पर इमरजेंसी में ले जाया गया. वो थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे. सभी टेस्ट्स हो गए हैं, अब रिपोर्ट्स और न्यूरो कंसल्टेशन की राय का इंतजार है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.
गोविंदा के वकील की तरफ से इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहा गया है. अब तक उनके परिवार की तरफ से भी कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. फैन्स गोविंदा को लेकर आई इस खबर से परेशान नजर आ रहे हैं. हर कोई बस यही सोच रहा है कि आखिर उन्हें हुआ क्या है. गोविंदा के चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
धर्मेंद्र से अस्पताल मिलने पहुंचे थे
सोमवार रात गोविंदा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. वो कार खुद ड्राइव करके धर्मेंद्र का हालचाल लेने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे थे. धर्मेंद्र से मिलने के बाद वो थोड़े निराश और परेशान नजर आए. वहीं अब उनके हॉस्पिटल पहुंचने की खबर ने फैन्स को शॉक कर दिया है.
गोविंदा 61 साल के हैं और इस उम्र में भी उन्होंने खुद को काफी मेंटेन किया हुआ है. फैन्स फिल्मों में उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच उनकी हेल्थ को लेकर आई खबर परेशान करने वाली है. यही दुआ है कि गोविंदा जल्दी से ठीक होकर घर आ जाएं.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!