Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 के तहत ग्राम पंचायत जटगा समाधान शिविर का हुआ आयोजन

शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का सीधा लाभ आम जन तक पहुंचाना – डॉ पवन

कोरबा 30 मई 2025/जनपद  पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत कलस्टर जटगा में आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इसके साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मौके पर प्रदान किया गया।
समाधान शिविर के मुख्य अतिथि डॉ पवन कुमार सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत ने संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंचाना था, जिसमें अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। ग्रामीणजनों ने समाधान शिविर में शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी सिंह तंवर, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जाखड़, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री तुलाराम भारद्वाज, जनपद सदस्य श्री रघुराज सिंह,श्री पवन पोया, जनपद पंचायत सीईओ श्री जय प्रकाश डडसेना सहित खंड स्तर के विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, 9 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
समाधान शिविर में जटगा क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत जटगा, मेरई, अमलीकुंडा, नवापारा, कटोरीनगोई, पचरा, मातिन, घुमानीडांड एवं केशलपुर सम्मिलित रहीं। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा नागरिकों से प्राप्त समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जनपद पंचायत से राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड का वितरण किया गया। कृषि विभाग के द्वारा पात्र किसानों को मोटर पंप दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।साथ ही किसानों को केसीसी ऋण के चेक भी प्रदान किए गए।
सीईओ जनपद पंचायत के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?