Ro no D15139/23

14 अप्रैल को प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में होगा ग्रामसभा का आयोजन

रायपुर, 08 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार वर्ष में निर्धारित तिथियों के अनुसार ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना अनिवार्य है। इसी क्रम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर कबीरधाम जिले सहित प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने छत्तीसगढ़ पंचायतराज अधिनियम 1993 की धारा-6 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले में उक्त तिथि को ग्राम सभा आयोजन की अनुमति प्रदान की है।

जारी निर्देशों के अनुसार ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग करना अनिवार्य होगा, जिसे ग्राम सभा निर्णय मोबाइल ऐप में अपलोड किया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ग्राम सभाओं की कार्यवाही को सरल एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु “सभासार” नामक नवीन एआई आधारित पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से ग्राम सभा की कार्यवाही का विवरण तैयार किया जाएगा। निर्देशित किया गया है कि ग्राम सभा से संबंधित सभी गतिविधियों को “वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल” में शत-प्रतिशत अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा 23 जनवरी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती, 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, 20 अगस्त पूूूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती, 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अतिरिक्त माह जून एवं नवंबर में सुविधाजनक तिथियों में प्रत्येक ग्राम में ग्र्रामसभा का आयोजन अनिवार्य रूप से करने का प्रावधान रखा गया है।

  • Related Posts

    मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने का आह्वान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने ग्रहण की सदस्यता

    रायपुर, 08 अप्रैल 2026। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के समक्ष जिला पंचायत उपाध्यक्ष  संदीप यदु ने रेडक्रॉस सोसाइटी में वार्षिक सदस्य के रूप में…

    Read more

    कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कृषि, उद्यानिकी एवं पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त बैठक ली पीएम किसान, बीज-खाद वितरण व खरीफ 2026 की तैयारियों की समीक्षा

    रायपुर, 08 अप्रैल 2026।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, उद्यानिकी एवं पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त बैठक ली। बैठक में विभिन्न योजनाओं और आगामी खरीफ 2026…

    Read more

    NATIONAL

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?