Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव का भव्य समापन

*बाल प्रतिभाओं ने दिखाई सृजनात्मकता एवं आत्मविश्वास की चमक*

रायपुर, 05 अगस्त 2025/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव एवं हीरक पंख जाँच शिविर का समापन समारोह साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा, बिलासपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला थे, जबकि अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने की। तीन दिवसीय यह शिविर 2 अगस्त से शुरू हुआ था, जिसमें प्रदेश के 15 जिलों से चयनित लगभग 400 कब-बुलबुल सहित 41 अधिकारी सहभागी रहे।

बाल प्रतिभाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शिविर में फैंसी ड्रेस, जंगल नृत्य, ड्राइंग एवं पेंटिंग समेत विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, मंचीय प्रस्तुति और सांस्कृतिक समझ का उत्कृष्ट परिचय दिया। तीसरे दिवस के समापन समारोह में कब-बुलबुल द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति, जनजागरूकता, लोक संस्कृति और राष्ट्रीय एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। गीत, नृत्य और अभिनय से सुसज्जित इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गूंज और प्रसन्न चेहरों ने यह संदेश दिया कि यह शिविर केवल अनुशासन और प्रशिक्षण का केंद्र नहीं था, बल्कि बच्चों की सृजनात्मकता और आत्मविश्वास को निखारने का भी प्रभावी मंच बना।

मुख्य अतिथि श्री सुशांत शुक्ला ने बाल प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि कब-बुलबुल स्काउटिंग की वह नर्सरी हैं, जहां सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के संस्कार बोए जाते हैं। यही बच्चे भविष्य में समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे शिविरों के माध्यम से बच्चों में जिम्मेदारी, आत्मबल एवं सामाजिक संवेदनशीलता का विकास होता है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को बधाई दी।

राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने कहा कि यह आयोजन बच्चों के बहुआयामी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बाल प्रतिभाओं ने अनुशासन, सहभागिता और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी जिलों से आई टीमों के परिश्रम, समर्पण और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर निश्चित रूप से नई पीढ़ी के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इस अवसर पर कोरबा जिला के मुख्य आयुक्त श्री सादिक शेख भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेन्द्र मिश्रा ने किया तथा राज्य संगठन आयुक्त श्री विजय कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। हैं।

  • Related Posts

    माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

      सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभ रायपुर, 20 अगस्त 2026/ माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले…

    Read more

    सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह

      रायपुर, 20 अगस्त 2026/ बस्तर जो कभी नक्सल हिंसा के लिए जाना जाता था, आज बदलाव और विकास की कहानी लिख रहा है। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत नेतानार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ