Ro no D15139/23

श्री रामलला दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से तिलक, माला, शॉल व श्रीफल देकर अभिनंदन

रायपुर । अयोध्या धाम में विराजमान प्रभु श्री रामलला के दर्शन करके आज कवर्धा लौटे 69 श्रद्धालुओं का स्वागत अत्यंत भव्य और भावपूर्ण वातावरण में किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री नितेश अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी एवं श्री योगेश चंद्रवंशी ने विधायक कार्यालय में श्रद्धालुओं का पारंपरिक रीति से तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा शॉल और श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया।

श्रद्धालुओं ने बताया कि यह स्वागत उनकी तीर्थयात्रा को और भी विशेष और स्मरणीय बना गया। उन्होंने अयोध्या दर्शन के अपने अनुभव साझा किए और कहा कि भगवान श्री रामलला के दर्शन से मन को अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुई।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि रामलला का दर्शन हर श्रद्धालु के लिए एक दिव्य और अद्वितीय अनुभव है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ के हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांवों में जाकर इस यात्रा से प्राप्त आध्यात्मिक आनंद को सभी के साथ साझा करें। श्रद्धालुओं ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह अनुभव जीवनभर याद रहेगा।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां